पुलिस कार्यवाही में 50,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार,अवैध आग्नेयास्त्र बरामद
सुलतानपुर । थाना अखण्डनगर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम गिधौना के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश रिंकू उर्फ नरेन्द्र कुमार सिंह घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, जीवित खोखे कारतूस व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद सुलतानपुर, जौनपुर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 20 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त थाना कादीपुर के मु0अ0सं0 319/18 धारा 302/120बी/34 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 50,000 रू0 पुरस्कार घोषित है।
इस संबंध में थाना अखण्डनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रिंकू नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी हसरो नागनाथपुर थाना करौदीकलां सुलतानपुर।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, जीवित खोखे कारतूस
2-चोरी की 01 मोटरसाइकिल
