संगठन ही किसी समाज को आगे बढ़ाता है – संजय गुप्ता विधायक
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर कौशांबी जिले के चायल विधानसभा के विधायक संजय गुप्ता का अखिल भारतीय हलवाई समाज वैश्य के नगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद हलवाई की अध्यक्षता में भव्य स्वागत चौराहे पर किया गयाl स्वागत समारोह के बाद नईगंज निवासी सभासद दीपक मोदनवाल के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे समाज की मजबूती के लिए चर्चा हुई।विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन जरूरी है संगठन ही हमारे समाज के निचले तबके के लोगों को आगे बढ़ाने के काम में प्रेरणा देती है ।और तो और संगठन के दम पर

अपने समाज के हित के लिए शासन प्रशासन से समाज के लिए मांग कर सकते हैंl उन्होंने आगे कहा राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब समाज मजबूत होगा l उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा पर समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए यही बेटियां दो कुल को रोशन करती हैं ।
संचालन महामंत्री कैलाश नाथ मोदनवाल ने किया मुख्य रूप से संजय मोदनवाल गप्पू, स्वतंत्र कुमार मोदनवाल ,अनिल कुमार मोदनवाल, विक्की कुमार मोदनवाल, नीरज मोदनवाल, प्रताप मोदनवाल व शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे ।
