सी .एस .डी . इंटरनेशनल स्कूल मे क्रीड़ा प्रतिभा परक प्रतियोगिता संपन्न
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । सी. एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल इटहरा मुंगरा बादशाहपुर द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्रों ने पी जी से कक्षा 8 तक बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोविजन अधिकारी संतोष कुमार सोनी रहे । मुख्य अतिथि द्वारा खेल में प्रथम आए बच्चों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को

सिल्वर मेडल व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कॉपर मेडल के साथ मेडल प्रमाण पत्र देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम के उद्बोधन में स्कूल की प्रबंधक सुषमा कुशवाहा ने खेल प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को साहस और बल मिलता है जो उनके जीवन की उपयोगिता और भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सैकात घोष, स्पोर्ट टीचर पच्चपन, प्रवीण ,रोहित, मनीष, पोलक, जजा व अरविंद मुख्य रूप से रहे ।
