10 लाख रू0 की रंगदारी मांगने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 पिस्टल 9एमएम, 1 कारतूस, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जीवित 1 खोखा कारतूस व दो चार पहिया वाहन बरामद
गोरखपुर । थाना गोला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर साईजोत तिराहा गोपलापुर से पुलिस कार्यवाही के उपरांत रंगदारी मांगने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल 9 एमएम, 01 कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस व दो चार पहिया वाहन बरामद हुये।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बालूघाट ठेकेदार से 10 लाख रू0 की रंगदारी मांगी जा रही थी, जिसके संबंध में थाना गोला पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत है।
इस संबंध में थाना गोला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-धनेश यादव निवासी अड़वा श्रीराम थाना उरूवाबाजार जनपद गोरखपुर।
2-मनीष कनौजिया निवासी दाउदपुर नहर रोड थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
3-अभय यादव निवासी पकड़ीपार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर।
4-विवेक तिवारी उर्फ सोनू तिवारी निवासी दाउदपुर नहर रोड थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
5-लोरिक यादव निवासी घिसड़ी थाना गगहा जनपद गोरखपुर।
बरामदगी
1-01 पिस्टल 9 एमएम, 01 कारतूस,
2-01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस
3-दो चार पहिया वाहन
