भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समाजसेवी आशीष जायसवाल द्वारा गरीबों में हुआ कंबल वितरण

0 11

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । आज मुंगरा बादशाहपुर नगर के शिवम स्वीट मार्ट के प्रोपराइटर समाजसेवी आशीष जायसवाल द्वारा गांव – गांव में पहुंचकर गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटने का कार्य किया । आशीष जायसवाल के मुख्य सहयोगी समाजसेवी मनीष केसरी

ने बातचीत में बताया कि कुल 150 कंबल का वितरण किया गया । कंबल वितरण मुख्य रूप से इटहरा भैरोपुर हरिजन बस्ती बिंद बस्ती बनवासी बस्ती कमालपुर और रास्ते में मिले असहाय लोगों में किया गया । समाज सेवी आशीष जायसवाल ने बताया कि इस तरह गरीबों की सेवा करने में उन्हें बहुत प्रसन्नता महसूस होती है । भारतीय सहारा से बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज के कुछ संपन्न लोगों द्वारा भी इस तरह की पहल होनी चाहिए जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके । साथ ही लोगों को एक बेहतर संदेश मिल सके ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More