25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद
फतेहपुर । दिनांक 06.12.2018 की सायं थाना किशनुपर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम मेंहुआपुर मोड़ से पुरस्कार घोषित अपराधी बोधन निषाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना किशुनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/98 धारा 302/307 भादवि में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है, जिसमें 07 वर्षो से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित है।
गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-बोधन निषाद निवासी थुरियानी मजरे रायपुर भसरौली थाना किशनुपर जनपद फतेेहपुर।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस
