पुलिस कार्यवाही में 1 अभियुक्त घायल उपचार के दौरान मृत्यु,2 तमंचा 315 बोर, 3 जीवित कारतूस, 2 खोखा कारतूस,1 पिकप गाडी बरामद
सरघना ,मेरठ । सरधना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर जसड गाॅव के पास चेकिंग के दौरान 01 पिकप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं पथराव शुरू कर दी, जिसमें उ0नि0ओमप्रकाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 01 बदमाश इरशाद घायल हो गया एवं अन्य बदमाश फरार हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 01 पिकप गाड़ी बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में थाना सरधना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृत अभियुक्त
1. इरशाद निवासी नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फनगर।
बरामदगी
1. 02 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 01 पिकप गाड़ी
2. बेहोशी व घायल अवस्था में 04 गोवंश मय 04 अदद रस्से।
