25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 1 तमंचा 315 बोर, 2 जीवित कारतूस बरामद
प्रतापगढ़ । थाना पट्टी व क्रांइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सलाहपुर नहर पुलिस के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना पट्टी पर पंजीकृत अभियोग 83/18 धारा 394 भादवि में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राजकुमार उर्फ सोनू निवासी ठनेपुर, गोपालपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस
