15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार , लूट के 8 हजार रू0 बरामद
लखनऊ । थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर जनेश्वर पार्क से दो लुटेरों 1.शिवम उर्फ वासु, 2.सुमित को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चेन/पर्स स्नेचिंग आदि घटनाओं से लूट के 8 हजार रू0 बरामद हुए।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूर्व में गोमतीनगर व जानकीपुरम में हुई चेन/स्नेचिंग आदि घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया। बरामद राशि उक्त लूट की घटनाओं से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवम उर्फ वासु निवासी ऐकता नगर बालागंज कैम्पवेल रोड थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ।
2. सुमित निवासी 433/428 रामनगर बालागंज कैम्पवेल रोड थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ।
बरामदगी
1-लूट के 08 हजार रू0 नगद
