दीपावली की रात में चोरों ने की लाखों की चोरी, दूसरे गांव में रहे असफल
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नौवाडाड़ी मे संतोष सिंह के घर पर चोरों ने दरवाजे के ताले को तोड़कर घर में घुस गए जिस कमरे में महिलाएं सोई हुई थी उस कमरे को चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में रक्खे सामान एक चैन ,अंगूठी, झुमका, दो सूटकेस, जिसमें साड़ियां व कपड़े थे और एक बक्सा उठा ले गए । उसी रात ग्राम भैरोपुर के राम अकबाल मौर्य के यहां चोरों ने दरवाजे के बाहर रक्खी सीढ़ी को दरवाजे के बाहर से छत पर जैसे ही चढ़ रहा था वैसे ही राम अकबाल की पत्नी ने खटपट की आवाज सुनकर दरवाजा खोला वह सीढ़ी से गिर पड़ा और देखते ही चप्पल छोड़ कर फरार हो गया जिससे वह चोरी करने में असफल हो गया । मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया गया है और पूछताछ चल रही है । समाचार लिखने तक माल बरामद नहीं हुआ था ।
