पुलिस की सक्रियता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । कल तारीख 05/11 /2018 को महज 6 वर्ष की बच्ची रूपा शेख के दुष्कर्म का आरोपी मुंगरा बादशाहपुर पुलिस के मुस्तैदी और सक्रियता के परिणाम स्वरूप मात्र 4 घंटे में धर दबोचा गया । आरोपी का नाम लाला हरिजन उम्र 18 वर्ष पुत्र रमेश हरिजन झोपड़पट्टी स्टेशन रोड मुंगरा बादशाहपुर का रहने

वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, हेड कांस्टेबल फूल चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल आनंद प्रकाश, कांस्टेबल विमल द्विवेदी ,कांस्टेबल अमित सिंह- अपराधी को मुकदमा अपराध संख्या 282 /18 धारा 376 भारतीय दंड विधान व3/4 पास्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
