जिस तरीके से लड़कियां शिक्षा में आगे बढ़ रही हैं निश्चित हमारा देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है – राज्यपाल
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर प्रदेश ने संपन्न कराया बाइसवां दीक्षांत समारोह। पूर्वांचल किसान जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभागार में आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व कुलाधिपति ने गोल्ड मेडल करीब 60 बच्चे और बच्चियों को देकर उनको सम्मानित किया और साथ

में प्रशस्ति पत्र भी दिया कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय वीर बहादुर सिंह डॉ राजाराम यादव ने किया । पहले कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप को प्रज्वलित किया गया दीप प्रज्वलित कर रहे सम्मानित डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जयसवाल,

प्रोफेसर विक्रम सिंह व कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । पूरा सभागार बच्चों और गार्जियनो से भरा हुआ था । सभी दीक्षांत समारोह में आए हुए बच्चों को जिनको राज्यपाल ने गोल्ड मेडल दिया उनको कुलपति डॉक्टर राजाराम यादव ने शपथ भी ग्रहण कराया उन्होंने बताया आप लोगों ने उच्च शिक्षा प्राप्त करी है अब इस शिक्षा से समाज को बेहतर दिशा और दशा देना कभी किसी का

अनादर नहीं करना मां बाप की सेवा करना ऐसे तमाम विचार शपथ पत्र पर उन्होंने पढ़ा और बच्चों ने भी आवाज से आवाज मिलाकर बोला । उसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरीके से लड़कियां शिक्षा में आगे बढ़ रही हैं निश्चित हमारा देश विकास की ओर आगे बढ़

रहा है उन्होंने बताया अटल जी के कार्यकाल में जब वह पेट्रोलियम मंत्री हुआ करते थे तो अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान का नारा दिया था जिसमें मिले हर घर को शिक्षा हर बच्चों के हाथ में हो कलम ऐसी एक सोच अटल जी की थी जिसके बारे में उन्होंने बताया राज्यपाल ने बताया आज के समय में बच्चियां किसी भी मामले में कमजोर नहीं है मां-बाप उनको पढ़ाई लिखाई और आगे भी ले जाएं । उन्होंने इस कार्यक्रम में हिंदी को लेकर राष्ट्रीय भाषा पर भी विचार रखे उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश

खासकर हिंदी भाषी प्रयोग करते हैं लोग । यहां की कुलपति से उन्होंने कहा कि अपने किताबों को आप हिंदी में छपावाए और भी समाचारों को भी हिंदी में छपवाए । उसके उपरांत सभी लोगों ने राज्यपाल राम नाईक का स्वागत और अभिनंदन किया । कुलपति डॉ राजाराम यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मान भी किया । इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने पूरे विश्व में नीम को पेटेंट कराने के लिए एक लड़ाई छेड़ी थी । उन्होंने बताया कि कैसे विदेशों में जाकर इस भारत के पेड़ नीम के पेड़ को भारत के नाम से पेटेंट कराने का काम उन्होंने कैसे किया । इसके बारे में भी उन्होंने चर्चा किया । कार्यक्रम के उद्बोधन में प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखे । इस कार्यक्रम में कई सारे बड़े अधिकारी मौजूद रहे । पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अध्यापक, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी छात्र भी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश माता प्रसाद भी मौजूद रहे जिला अधिकारी अरविंद बंगारी मलप्पा मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक जौनपुर भी मौजूद रहे । एमएलसी प्रिंसू सिंह भी मौजूद रहे । तमाम गणमान्य अधिकारी पत्रकार इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
रामकुमार जायसवाल/ वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
