भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पूर्वांचल राज्य के लिए हस्ताक्षर अभियान

0 12

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर मंडी समित पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें क्षेत्रीय जनता अपने हस्ताक्षर करते हुए पूर्वांचल राज्य की स्थापना हेतु अपना समर्थन दिया जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष केसरी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है 1 माह के भीतर सभी जनपदों से 1100000 हस्ताक्षर कराकर उत्तर प्रदेश को

चार छोटे राज्यों क्रमशः बुंदेलखंड प्रदेश अवध प्रदेश पूर्वांचल प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मांग की गई है ब्लॉक संयोजक इंजीनियर राम सूरत पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जौनपुर के सभी 9 विधानसभाओं में हस्ताक्षर अभियान चला रहे है इस मौके पर राम प्रकाश सोनी ब्रह्मदेव सिंह उदय राज विन्द सुशील साहू राम कैलाश पटेल सुरेंद्र समाजसेवी शिवनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More