भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पेंशनर्स ने मनाया चेतावनी दिवस नगर मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

0 13

जौनपुर । वरिष्ठ नागरिक दिवस को जनपद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में सरकार की हीला हवाली और अनदेखी के चलते चेतावनी दिवस के रूप में रैली निकालकर मनाया और रैली के समापन पर अपनी 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेशंनर्स ने जिला संरक्षक ई.आर.पी.पाण्डेय अध्यक्ष ओपी राय संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई.जी.एन दुबे जिला मंत्री रामबली यादव

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सी.वी.सिंह, जिला मंत्री चंद शेखर सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण कर रैली निकाली और अंत में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
इस अवसर पर पेंशनर्स प्रतिनिधियों द्वारा सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पेशंनर्स के साथ इस प्रपंच के तहत सौदेबाजी कर रही है। पेशंनर्स को अपने एक रूपया पर सरकार द्वारा रू 98.32 मिलता है। । इसकी कटौती रू 1 प्रतिमाह की की जाती है। इस प्रकार सरकार को उसके द्वारा दिया धन रू.98.32 मिलता है इसकी कटौती की वसूली अधिकतम 99 माह में हो जाती है किन्तु सरकार इसकी कटौती 180 माह तक करती है। तुर्रा यह कि सरकार पेंशनर्स को सुविधा देती है। इसी प्रकार डी.ए की गणना तो गलत की ही जा रही है जिसे सरकार ने स्वयं सशोंधन करना माना है पर प्रगति शुन्य है। एनपीएस लागू करने कर कर्मचारियों का भविष्य गर्त में डाल दिया गया है। पूरानी पेंशन लागू करने में हिला वाली की जा रही है महंगाई भत्ता 2.86 प्रतिशत काटकर 2 प्रतिशत दिया जाता है यदि सरकार नहीं चेतती है तो उसका कार्य जाने।
इस अवसर पर मुख्य रूप से परिषद के के.के. त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार तिवारी. राजबली यादव,, लालचन्द्र मौर्य, राम लखन विश्वकर्मा, राम आसरे प्रजापति, दयाशंकर श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रोशन अली, प्रह्लाद दुब, रामजीत यादव, सुदामा मिश्र, किशुन चन्द्र मौर्य, पाचुराम, कालिका प्रसाद, राजमणि दुबे, ओम प्रकाश सिंह, सामिप्य द्विवेदी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More