बसपा विधायक सुषमा पटेल ने इंटरलॉकिंग संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल ने आज दोपहर विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर के ग्राम सोहासा मे अनिल पटेल के घर के सामने से शारदा प्रसाद के कुआं तक इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया । ग्राम वासियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी यहां पर सड़क ना होने से बरसात में पैदल चलना दूभर हो गया था । प्रधान जंग बहादुर ने ग्राम वासियों की तरफ से विधायक का आभार

व्यक्त किया । उसके उपरांत विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल उक्त विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा सराय डींगुर में पन्ना लाल गौतम के घर से फुलवारी तालाब तक अपनी विधायक निधि से इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। दोनों ग्राम सभा के मार्ग की लंबाई तीन -तीन सौ मीटर था, विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि मैं विधायक बनकर नहीं बल्कि बहू ,बेटी, बहन बनकर आपकी सेवा करूंगी, आपको विश्वास दिलाती हूं कि मैं विपक्ष में रहने के बावजूद भी हर विधानसभा से ज्यादा मुंगरा विधानसभा का विकास कराऊंगी । यह जो जीत हमें मिली है यह जीत यहां की जनता की जीत है यहां की जनता ने बहुत बड़ा इतिहास बनाया है । मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा हमारी राजनैतिक कर्मभूमि रहेगी । इस अवसर पर बसपा नेता शैलेंद्र साहू, प्रधान जंग बहादुर पटेल ,प्रधान लालमणि सरोज, प्रधान रमाशंकर सरोज, भोला, पटेल ,शेष नारायण पटेल ,समर बहादुर, पटेल सौरभ पटेल ,बीएल पटेल ,अभिषेक ,राज बहादुर, डॉक्टर धर्मराज ,वीरेंद्र बिंद, व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
