भीगे नैनो से की गयी विदाई इंस्पेक्टर मुँगराबादशाहपुर अनिल सिंह की
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह जो 8 महीनों से मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र की जनता की सेवा कर्तव्य परायणता के साथ किया । उनका तबादला केराकत मे हो गया । उनकी विदाई समारोह में आज क्षेत्र की जनता व पत्रकारो ने भी उनकी कार्यशैली को याद किया । विदाई समारोह मे समस्त

स्टाफ व जनता जनार्दन की आंखों में आंसू थे! लोगों ने कहा ऐसा ऑफीसर मुंगरा बादशाहपुर के इतिहास में पहली बार आए जिन्होंने प्रशासनिक कार्य के अलावा समाज से जुड़कर कार्य किया और पूरे कार्यकाल तक बेदाग रहें । मुंगरा बादशाहपुर को ईमानदारी की एक मिसाल मिली है उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पहुंचकर छात्र और छात्राओं से रूबरू होकर बताया था कि पुलिस जनता के सहयोग और सुरक्षा के लिए है साथ

ही छात्राओं को महिला हेल्पलाइन संबंधित कई नंबरों की जानकारी दिया था । छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते हुए जीवन को अनमोल बताया था । साथ ही उत्तर प्रदेश मे चल रहे यातायात की व्यवस्था को लेकर मुंगरा बादशाहपुर में सभी दोपहिया चालको को हेलमेट लगाने के लिए सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर ऐतिहासिक कार्य किया । विदाई समारोह में सब की नजर संवाददाता वाराणसी मंडल क्राइम रिपोर्टर राम कुमार जायसवाल, भारतीय सहारा संवाददाता मुंगरा बादशाहपुर वीरेंद्र कुमार, भारतीय सहारा व सब की नजर के संपादक श्याम शंकर पाण्डेय ,भारतीय सहारा संवाददाता सतहरिया विक्की गुप्ता ,विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू, समाजसेवी शैलेंद्र साहू, पिंटू सिंह, कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला, पत्रकार राकेश मिश्रा, थाना स्टाफ- उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र कुमार पाल अजय सिंह, सतहरिया चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दुबे, कांस्टेबल विमल द्विवेदी ,अमित सिंह, पैरोकार धर्मात्मा व तमाम सामाजिक लोग उपस्थित रहे ।
विरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
