भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लोकतंत्र प्रहरी पर हमला, एक्शन में भदोही पुलिस

0 11

भदोही । यूपी के भदोही जनपद पुलिस की पक्ष-विपक्ष (निष्पक्ष) गौरवगाथा लिखने वाले हरिवंश सिंह ‘हरीश’ के उपर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने की खबरें कल देर रात मिलते ही सशक्त पत्रकारों में आक्रोश फैल चुका है। आखिरकार देर रात भदोही जनपद शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों की घंटियां भी बजी और करीबन रात २ बजे तक अधिकारीगण शालिनता पूर्वक सांत्वना भी देते रहें कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रहरी सदस्य पत्रकारों हेतु त्वरित न्याय होगा और हमलावर सलाखों में होंगे।
गौरतलब है कि ‘ह्यूमन टुडे’ पत्रिका व ‘हमार पूर्वांचल’ के संपादक और ‘पत्रकार प्रेस क्लब’ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह ‘हरीश’ के ऊपर ऑफिस से घर जाते समय भदोही जिले में बदमाशों ने कल रात हमला किया।
‘हमार पूर्वांचल’ के वरिष्ठ पत्रकार अरूण मिश्रा के मुताबिक कैमरा के साथ नगदी की भी लूटा। इन अज्ञात हमलावरों ने हरीश सिंह की हत्या का प्रयास किया। हरीश सिंह भदोही थाना में आम इंसान की तरह शिकायत करने गए लेकिन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी उपलब्ध नहीं हो सके। कई पत्रकार संगठनों ने देर रात इस घटना की निंदा करते हुये अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

भदोही जनपद पुलिस अधीक्षक राजेश एस. सहित करीबन उच्च अधिकारियों ने मामला कई पत्रकारों की सुचना पर संज्ञान में लिया है और आश्वस्त किया है कि इस मामले में अपराधी शीघ्र ही सलाखों में होंगे। देर रात भदोही थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने ‘ब्रेकिंगबुम’ को बताया कि हरीश सिंह

को संपर्क करके मामले की पूर्ण जानकारी ली जा रही है। भदोही/ज्ञानपुर सीओ अभिषेक पांडेय ने भी देर रात सक्रियता पूर्वक पत्रकारों का काल उठाया बल्कि हरीश सिंह को भी काल करके संवेदनशीलता पूर्वक हाल-समाचार एवम् मामले की जानकारी लेने का प्रयास करते नजर आये। इससे यह स्पष्ट है कि देर रात भी भदोही जनपद पुलिस के संबंधित उच्च अधिकारी सक्रिय है और सुविधानुसार आज लोकतंत्र प्रहरी कलमकार पर हुये हमले पर तटस्थ एवम् आश्वस्त कार्यवाही पूर्ण करेगें।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रभांजन त्रिपाठी बताते हैं कि जहां प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय-समय पर पत्रकारों पर हमला को बर्दाश्त नहीं करने का दावा किया है, वहीं उत्तर प्रदेश का सिंहासन संभालते ही योगी आदित्यनाथ सशक्त संदेश देते हुए पत्रकारों के हित की रक्षा हेतु वचनबद्ध हुये हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार पर हमला को भाजपा सरकार ने गैर जमानती अपराध की श्रेणी में भी रखा है।

इस घटनाक्रम की पूर्ण जानकारी देर रात करीबन १२ बजे काफी प्रयास के बाद हरिवंश सिंह ‘हरीश’ से जानने हेतु ‘ब्रेकिंगबुम’ ने प्रयास किया तो वे सिर्फ इतना ही स्पष्ट किये कि आज पुलिस-प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष घटनाक्रम का यथार्थ रखेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और भदोही जनपद पुलिस के उच्च अधिकारियों पर भरोसा है कि न्यायपूर्ण कार्य लोकतंत्र की रक्षा हेतु करेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More