मुँगराबादशाहपुर मे भारत बंद का बेअसर, खुली रही दुकाने

मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों द्वारा डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भारत बंद का आह्वान किया गया है वहीं पर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर में भारत बंद का कोई भी असर नहीं देखने को मिला । भारतीय सहारा संवाददाता वीरेंद्र कुमार ने भारत बंद का जायजा मुँगराबादशाहपुर मे लिया जहाँ देखने को मिला कि दुकाने खुली रही । लोग रोजमर्रा का सामान दुकानों से खरीदते हुए दिखाई पड़े । दुकानें पूरा दिन खुली रही । मुँगराबादशाहपुर मे भारत बंद का बेअसर रहा ।
