भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुहर्रम के पर्व को लेकर ताजिया दारो की ली गई बैठक

0 11

मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । आज मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ताजियादारो व ग्राम प्रधान की बैठक ली । इसी महीने के 11 तारीख से मुहर्रम शुरू होने वाला है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था व ताजिया में आने वाली समस्याओं को देखते हुए थाना प्रभारी मुस्लिम बाहुल्य ग्राम के ग्राम प्रधानों तथा सभासदों की बैठक कराई जिसमें प्रमुख रुप से नगर मुंगरा बादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू आजम राईन ,सूर्य लाल जायसवाल, सपा नेता तहसीमूल हक्क बन्ने भाई ,सौरभ जायसवाल ,रियाज अहमद, राम अवध मौर्या ग्राम प्रधान

सुरेश सोनी गुड्डू हाशमी पूर्व सभासद उपस्थित रहे! बैठक के दौरान ताजियादारो ने थाना प्रभारी के समक्ष निम्न मुद्दे उठाएं जिसमें तार के लटकने का मुद्दा साफ सफाई व पानी के टैंकर गड्ढा मुक्त रास्ते की समस्या को रखा बैठक में उपस्थित नगर चेयरमैन शिव गोविंद साहू उपरोक्त समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन दिया और कहा कि हर वर्ष से बेहतर व्यवस्था देने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से लेकर बिजली की समस्या व रास्ते की समस्या नहीं आने पाएगी । ताजिया रामनगर दीनापुर गौरैयाडीह तरहटी सिपाह मछलीशहर रोड कोइरान आदि क्षेत्रों से निकलेगी ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More