ब्राह्मणो का सबसे बड़ा उत्सव यज्ञोपवीत बदलने का कार्यक्रम नागनाथ महादेव मंदिर पर सम्पन
बांसवाडा (अरूण जोशी) । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिरण नदी के तट पर समस्त ब्राह्मण समाज के विप्र बन्धुओ ने आचार्य पंडित लोकेंद्र जी पंड्या के मुखारविंद से सामूहिक श्रावणी कर्म करके सभी विप्र बंधुओं ने मिलकर अपने इस उत्सव को इस अनुष्ठान को पूर्ण किया। समस्त विप्र

बंधुओं ने मंत्रोच्चार के आज अपना श्रावणी कर्म करके ब्राह्मण परिवार का सबसे बड़ा उत्सव यज्ञोपवीत धारण किया। ब्राह्मणो का सबसे बड़ा उत्सव यज्ञोपवीत बदलने का कार्यक्रम नागनाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर कार्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मन्नू भाई पंडया, अशोक पंड्या अरुण जोशी प्रमोद पंडया कैलाश जोशी मनीष जोशी महेश जोशी राहुल पंड्या कृष्णकांत पंड्या संजय जोशी, सुरेश जोशी निर्मल जी पंड्या आदि सम्मिलत थे।
