ब्रह्माकुमारी बहनों ने थानाध्यक्ष अनिल सिंह को बांधी राखी
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर मोहल्ला पकड़ी मे स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा जिसमें थाना प्रभारी अनिल सिंह को विद्यालय की संचालिका बहन अनीता दीदी ने रक्षा सूत्र बांधा । थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि यह दिन भाई बहन का पवित्र रिश्ते का त्यौहार है यह हमें अपने कर्तव्य के प्रति जागरुक करता है। विद्यालय संचालित अनिता बहन ने

कहा कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई-बहन के पवित्र संबंधों को वर्णन किया गया है जिस प्रकार शास्त्रों में कहा गया है कि कुंती ने अपने पुत्र कल को रक्षा सूत्र बांधा था और कहा था जब तक यह रक्षाबंधन आपकी कलाई में रहेगा यह आपकी रक्षा सदैव करेगा । इसी प्रकार परमात्मा भी यह पवित्र रक्षा सूत्र बांधते हैं और हमें खोया हुआ स्वर्ग राज्य सुख शांति मिलता है । मुख्य रूप से रजनी बहन, सोनी बहन ,ज्योति बहन ,अनिल भाई ,राजकुमार भाई ,समीर भाई आदि मौजूद रहे ।
