डिप्टी कलेक्टर के पद पर तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्रा की हुई प्रोन्नति
रानीगंज, प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में स्थित तहसील लालगंज के तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्रा को शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रोन्नति दी गई

जिन्हें दो दिन के अन्दर प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शम्भु कुमार किसी तहसील की कमान सौंपेंगे।
बिदित हो कि दिनेश कुमार मिश्रा काफी समय तक रानीगंज तहसील में कार्यरत रहे जिनका ट्रांसफर गत माह लालगंज तहसील के लिए हो गया था किन्तु शासन द्वारा पूरे प्रदेश में कुल 117 तहसीलदारों की की गई प्रोन्नति की सूची में उनका भी नाम डिप्टी कलेक्टर के पद पर शामिल है जो हर्ष का विषय है।
लालजी उपाध्याय की रिपोर्ट
