सिविल ड्रेस पुलिस व कैमरे की नजर में मेले की होगी निगरानी – थानाध्यक्ष
मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । 21/08/2018 को
पूर्वांचल का प्रसिद्ध बुढ़वा मंगल का मेला है । दौलतिया हनुमान मंदिर मेले की सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर अनिल सिंह ने दौलतिया मंदिर परिसर का निरीक्षण किया । निरीक्षण मे उन्होंने बताया कि मेले की निगरानी सिविल पुलिस व कैमरे की

नजर में होगी जहां पर 10 उप निरीक्षक 10 महिला कांस्टेबल 50 हेड कांस्टेबल और अन्य थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे ।उन्होंने गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था को देखा और मंदिर पुजारी राम लाल यादव को मंदिर परिसर से दूर दुकानें लगाए जाने का निर्देश दिया । सभी चौराहे व तिराहे पर डायवर्जन किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो । इस मौके पर कस्बा प्रभारी अशोक कुमार, समाज सेवी राम कुमार जायसवाल, पत्रकार विक्की गुप्ता, पिंटू तिवारी व पत्रकार भारतीय सहारा वीरेंद्र कुमार मौजूद थे ।
