चैखवाड़ा सीनीयर स्कुल मे सरपंच सहित छात्र छात्राओं नें ताले जड़कर रोड जाम किया
बांसवाडा (अरूण जोशी) । जिला शिक्षा अधिकारी कें 16 अगस्त तक चार शिक्षकों की व्यवस्था की बात पर खोलें तालें घाटा क्षैत्र की ग्रामपंचायत चैखवाडा के राउमावि में शिक्षकों की कमी को लेकर सरपंच सहित ग्रामीणों द्धारा दिये गये अल्टीमेटम कें बावजूद शिक्षक नहीं आनें सें गुस्साएं ग्रामीण,अभिभावक व स्थानीय सरपंच नें तालें जडकर विरोध प्रदर्शन किया तथा स्कुल कें आगें बाजना मार्ग

पर चक्काजाम कर दिया। सरपंच झमकु देवी,पूर्व सरपंच कमजी भाई,बहादुर निनामा,तोलु,मानजी भाई,विदेश डामोर सहित ग्रामीणों नें बताया कि कक्षा 1 से 12 तक कुल 402 विद्धार्थी है जिनकें बैठनें के लियें महज छ कमरें है वो भी जर्जर है साथ ही स्वीकृत 22 पदों में सें 17 पद रिक्त होनें सें बच्चों का भविष्य दांव पर है ऐसें में ग्रामीणों ने 1 अगस्त को उपखंड पं्रशासन सहित संसदीय सचिव भीमा भाई को अवगत करा शिक्षकों के पद भरनें व राहत देनें की मांग की थी लेकिन 10 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं होनें पर सोमवार को स्कुल पर तालें जडकर सडक पर लगातार दो घंटें प्रदर्शन किया। इस बारें में चैखवाडा के पूर्व सरपंच कमजी भाई ने बताया कि सरकार नें ग्रामपंचायत मुख्यालय तक सीनीयर स्कुल क्रमोन्नत तो कर दियें लेकिन जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं कें लिये भौतिक संसाधन व शिक्षकों की भारी कमी के कारण भविष्य बिगड रहा है। कमजी भाई ने बताया कि सोमवार को दो घंटे प्रदर्शन कें बाद बांसवाडा जिला शिक्षा अधिकारी से बात हुई है उन्होनें 16 अगस्त तक चार अध्यापकों को लगानें की बात कही है इसके बाद भी अगर अध्यापकों कों नहीं लगाया जाता है तों ग्रामीण स्कुल पर दुबारा ताले जडनें को मजबूर होगें।
