भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गांव गद्दोपुर अमाव में मिट्टी दफन करने का विवाद पहुंचा मुंगरा बादशाहपुर थाने में

0 11

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । गांव गद्दोपुर अमाव में मिट्टी दफन करने का विवाद पहुंचा मुंगरा बादशाहपुर थाने में । गांव गद्दोपुर में मोहम्मद आजाद के पिता ननकू अहमद का इंतकाल हुआ जिनकी मिट्टी देने के लिए गांव के ही एक भीटा पर कब्र के लिए गड्ढा खोदा गया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया कहा कि यह सरकारी संपत्ति है इस पर अतिक्रमण नहीं हो सकता । विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंचा । मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मोहम्मद आजाद को यह कहकर समझाया कि आप अभी के लिए भीटा पर मिट्टी दफन नहीं करेंगे । जिस कब्रिस्तान में आप लोगो की मिट्टी दफन होती थी उसी कब्रिस्तान में मिट्टी दफन कीजिए । थानाँध्यक्ष ने दोनों पक्षों को विवाद नहीं बढ़ाने की सलाह दी और दोनों पक्ष संतुष्ट होकर घर वापस चले गए ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More