भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पत्रकार लोकतन्त्र का सजग प्रहरी होता है – विधायक धीरज ओझा

0 9

शिवगढ, प्रतापगढ़ । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनुपम श्याम ओझा उप जिलाधिकारी रानीगंज आशुतोष और मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया । संचालन दिनेश मिश्रा ने किया । पत्रकार लोकतन्त्र का सजग प्रहरी होता है, आज जब सोशल मीडिया बहुत तेजी से आगे बढ़ने लगा है ऐसे में प्रिन्ट मीडिया

के पत्रकारों की चुनौती बढ गयी है। उपरोक्त विचार रानीगंज विधायक माननीय धीरज ओझा ने ग्रा प ए रानीगंज के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। विधायक ने कहा कि विकास के लिए संघर्ष करने में मैं पीछे नहीं हटूँगा,क्योंकि संघर्ष ही मेरी पहचान है। अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कतरौली में स्टेडियम का निर्माण, कोट का पुरवा में बकुलाही पर पुल का निर्माण बिजली घर की स्थापना, सड़कों का नवीनीकरण,मेडिकल कालेज की स्वीकृति जैसे ऐतिहासिक कार्य मात्र एक वर्ष में हुए हैं । विधायक ने कहा कि देल्हूपुर को ब्लाक बनाने तथा सुवन्सा को नगर पंचायत बनाने का काम भी होने जा रहा है। समारोह को उपजिलाधिकारी रानीगंज, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिने कलाकार अनुपम श्याम ओझा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवगढ प्रभारी अजय ओझा जी, पृथ्वीगंज प्रभारी शिवम ओझा जी, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी जी,प्रमुख गौरा वेद प्रकाश सिंह, उक्त अवसर पर रविंद्र धर दुबे रंजन त्रिपाठी महेंद्र तिवारी डॉ जलद मणि दुबे सौरभ सिंह अशोक शुक्ला डॉ जीवन दुबे प्रमोद द्विवेदी श्याम सुंदर शर्मा बच्चा मिश्रा आदि रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More