नगर पंचायत कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण और नगर में हुआ पॉलिथीन का सघन चेकिंग अभियान
शिवगढ, प्रतापगढ़ । गुरुवार को पर्यावरण की शुद्धता को बरकरार रखने तथा पॉलिथीन को पूर्ण रुप से दुकानों से हटाने के उद्देश्य से पट्टी नगर पंचायत कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया नगर पंचायत अधिशासी अभियंता जे पी मिश्रा ने वृक्ष लगाकर नगर पंचायत के पदाधिकारियों से पर्यावरण को शुद्ध बनाने की अपील की नगर में स्थित कई दुकानों में पॉलिथीन की भी जांच किया। पट्टी सीओ जे डी मिश्रा और थाना प्रभारी नगर पंचायत कार्यालय में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जी उमरवैश्य ,घनश्याम तथा अन्य पदाधिकारियों को उन्होंने पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई उन्होंने कहा की पर्यावरण जागरूकता के बिना मानव

के स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जहां वृक्षों का लगाना अति आवश्यक है वही पॉलिथीन को पूरी तरीके से हटाने की आवश्यकता है इस अवसर पर खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर अमित, धीरू प्रताप सिंह, तथा नगर के सभी सभासदपति रामचरित्र वर्मा सभासद सभासद मंसूर अहमद, भोला सिंह ,सभासद सिराज अहमद ,पट्टी नगर युवा अध्यक्ष सनी जायसवाल एडवोकेट विपिन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव राजकुमार वर्मा ,अन्य उपस्थित रहे।
