भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रानीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा इलाहाबाद का शातिर बदमाश,कब्जे से मिला 12 बोर तमन्चा व कारतूस

0 9

रानीगंज, प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के जनपद इलाहाबाद के थाना मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम दांदूपुर का रहने वाला शातिर बदमाश जंग बहादुर यादव आखिरकार जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया जिसके कब्जे से 12 बोर तमन्चा व खोखा तथा जिन्दा कारतूस भी मिला।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दि. 19 – 7 – 18 को समय लगभग 11 बजे दिन में थाना रानीगंज के युवा थानाध्यक्ष रबीन्द्र श्रीवास्तव व बरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। और जब वै ग्राम शेषूपुर पुलिया के करीब से गुजर रहे थे तो वहां

बैठा उक्त शातिर पुलिस को देखते ही भागने लगा जिससे पुलिस की आशंका उसे अपराधी होने की बलवती हो उठी और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ा लिया किन्तु उसने अपने को बचाने के लिए पुलिस पर फायर झोंक दिया किन्तु पुलिस उसके असलहे के रेन्ज से बाहर होने के कारण बाल – बाल बच गई और उक्त थान्हाध्यक्ष व बरिष्ठ उपनिरीक्षक की दिलेरी से उक्त बदमाश घिर गया जिसे थाने लाए और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त बदमाश जो बर्तमान समय में अपने ग्राम का ग्राम प्रधान भी है उसके ऊपर रासुका गैंगस्टर सहित दर्जनों संगीन अपराध थाने में कायम है जिसे रानीगंज पुलिस द्वारा दबोच कर जेल भेजे जाने की चहुंओर चर्चा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More