भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पत्रकार पर हुए हमले के मामले में पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एस ओ मान्धाता से मिल कर की कार्यवाई की माँग , एस ओ ने दिया कार्यवाई का आश्वासन

0 9

देल्हूपुर ,प्रतापगढ़ । मान्धाता थाना छेत्र के भिखनापुर गाँव निवासी ताजमोहम्मद पत्रकार जो अमरउजाला अखबार के देल्हूपुर के रिपोर्टर हैं उनके घर पर गौरा चतुर्थ के जिला पंचायत सदस्य पति फहीम उर्फ पप्पू व उनके चचेरी भाई व पूर्व प्रधान मोहम्मद नियाज अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ असलहों से लैस होकर धावा बोल दिया और घर में घुस कर पत्रकार व उसके घर वालों को मारा पीटा और मोबाइल व नगदी छीन लिया घटना बुधवार शाम लगभग 5बजे की है पत्रकार के पड़ोसी कलाम व मेराज दोनों सगे भाई हैं

से पत्रकार के घर वालों से कलाम के दरवाजे पर बकरी चली गई थी इसी बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो रही थी तभी कलाम व मेराज ने फहीम व नियाज को फोन कर बुलाया तो यह दोनों लोग असलहों से लैस अपने दो दर्जन से अधिक गुर्गों के साथ पत्रकार के घर पर धावा बोल दिया और दरवाजे पर पहुँच कर गाली गुलूज करते हुए तोड़ फोड़ शुरू कर दिया इसकी सूचना घर वालों ने फोन के जरिये पत्रकार को दिया सूचना पाते ही पत्रकार देल्हूपुर चौकी गया और घटना की जानकारी पुलिस को दिया चौकी इंचार्ज ने तुरन्त चीता मोबाइल को मौके पर पहुँचने को कहा चीता मोबाइल के शिपाही मौके पर पहुँचे साथ ही पत्रकार ताज मोहम्मद भी घर पहुँचे जिलापंचायत सदस्य पति व उनके साथियों ने अपने लाइसेंसी असलहों को हवा में लहराते हुए पत्रकार व उसके परिवार पर सिपाहियों की मौजूदगी में ही हमला बोल दिया हमलावरों की भारी संख्या को देख दोनों शिपाही असहाय होकर चौकी इंचार्ज को फोन पर सूचना दिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुँचे तबतक हमलावर फरार हो चुके थे । इसी मामले में आज पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने थाने जाकर एस ओ से मुलाकात की और कार्यवाई की माँग किया एस ओ ने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्यवाई का आश्वासन दिया है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More