भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हरे भरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर

0 13

पटटी,प्रतापगढ़ । आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में हरे भरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर चल रही है । रेंजर पट्टी को सूचना देने के बाद भी नहीं नहीं लग पा रहा है कटाई पर प्रतिबंध । ज्ञात हो कि हरे-भरे फलदार वृक्षों की दबंगों द्वारा कटाई की जा रही है इस विषय में रेंजर पट्टी थाना आसपुर देवसरा को भी सूचना दी गई मगर अभी तक अवैध रूप से वृक्षों की की जा रही कटाई पर प्रतिबंध नहीं लग पाया । सूत्रों की माने तो आसपुर देवसरा पुलिस के संरक्षण में करवाई जा रही है हरे-भरे

वृक्षों की कटाई हरे-भरे वृक्षों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किए गए वन माफिया द्वारा वृक्षों का कटान किया जा रहा है SDM पट्टी रेंजर पट्टी को सूचना देने के बाद भी कटान पर प्रतिबंध नहीं लग पाया । मामला प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदल पट्टी कबीर गढ़ी आश्रम के बगल में स्थित चारागाह की भूमि वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किए गए कटान का मामला कटान से पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है
लाखों रुपए की कीमत के वृक्ष बताए गए हैं जिसमें महुआ शीशम के पेड़ शामिल हैं ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More