भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

14 लाख से अधिक का हिसाब सदन के पटल पर नहीं दे रख सका  पालिका प्रशासन — शैलेन्द्र साहू

0 14

✍बृचेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पालिका प्रशासन मे फैले भ्रष्टाचार की कलई उस समय खुलने लगी नगर पालिका प्रशासन अपने ही सभासदो /पालिका बोर्ड की बैठक मे सदन के पटल पर नही रख सकी । इससे यह साबित होता है कि नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल मे किस कदर भ्रष्टाचार कर नगर के बिकास हेतु आये धन का गबन किया गया । उक्त बाते नगर पालिका के चुनाव मे रनर अध्यक्ष रहे शैलेन्द्र साहू ने रबिवार को पत्र प्रतिनिधियो से बातचीत करते हुए कही । उन्होने बताया कि पिछली पालिका बोर्ड के कार्यकाल मे बिकास हेतु आये धन का ब्यापक पैमाने पर घोटाले की भेंट चढ़ा दिया गया । उन्होने बताया सार्वजनिक निर्माण

मद मे आये धन से निर्माण कराने की बजाय कर्मियो के वेतन भत्ते मे ब्यय कर दिया गया। एेसा लगता है कि नगर पालिका की दाल मे काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है । उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि नगर पालिका बोर्ड की 27 अप्रैल 2018 की बैठक मे सभासद सौरभ जायसवाल संटी व सूर्य लाल जायसवाल द्वारा बित्तीय वर्ष 2017-18 मे मार्ग प्रकाश के नाम पर ब्यय किये गये 35 लाख 82 हजार 405 रूपये के बिल बाउचर सदन के पटल पर रखे जाने की मांग की थी । जिसे सदन के पटल पर रखने की बजाय तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी ने 15 दिन का समय मांगते हुए बिल बाउचर सभासदो को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था । लेकिन समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी पालिका प्रशासन सभासदो को बिल बाउचर उपलब्ध नही कराया । जिसके कारण नगर पालिका बोर्ड की 30 जून की बैठक मे सभासदो द्वारा जम कर उस समय हंगामा किया गया जब सभासदो ने पिछली बैठक मे की गयी बिल बाउचर की मांग के तहत सदन के पटल पर रखे जाने की जिद कर बैठे । जिसके जबाब मे पालिकाध्यक्ष शिव गोबिंद साहू के यह कहने पर की जिस सभासद को बित्तीय वर्ष 2017-18 के बिल बाउचर की जरूरत हो उसे जन सूचना अधिकार के तहत मांग करने पर ही उपलब्ध कराया जायेगा । सभासद आक्रोषित हो सदन मे ही नारेबाजी करने लगे । शैलेन्द्र ने बताया की सभासदो की मांग पर पालिका प्रशासन 35 लाख 81 हजार 405 रूपये के सापेक्ष महज 21 लाख के बिल बाउचर ही सदन के पटल पर उपलब्ध करा सका तथा शेष 14 लाख 81 हजार 405 रूपये का सदन के पटल पर नही रख सका । उन्होने पालिकाध्यक्ष द्वारा सभासदो के जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगने के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए इसे पालिकाध्यक्ष के अज्ञान व अनुभव हीनता करार देते हुए कहा कि सभासदो को नगर पालिका परिषद द्वारा कराये गये सभी कार्यो की जानकारी हासिल करने का अधिकार होता है । उन्होने कहा कि पालिका को अपनी बपौती समझने वालो को सचेत हो जाना चाहिए क्योकि नगर के कुछ नौजवान सभासद जिनमे नगर के बिकास की ललक है वे जागरूक हो चुके है तथा बित्तीय अनियमितता को बरदास्त नही करेगें । उन्होने पालिका बोर्ड मे बित्तीय अनियमितता का बिरोध करने वाले सभासदो को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासो की सराहना की । इस अवसर पर उनके साथ राजेश कुमार ,दिलीप कुमार ,सुरेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More