भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बेरोजगार महिलाएं मिली अतिरिक्त कलेक्टर से बताई अपनी समस्या

0 16

छिंदवाड़ा । आंचलिक अनुसधान कृषि केंद्र चंदनगाँव पर कार्यरथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को रोजगार मिलना चाहिए इस बात को लेकर आज भी दर दर भटक रही है । ओबीसी युवा महासभा के नेतृत्व में जिला अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमति कविता बाटला को महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया है । वही पर ओबीसी युवा महासभा के प्रदेश संयोजक दीपक बंदेवार ने आंचलिक अनुसंधान कृषि केंद्र अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारियों की मनमानी के

चलते चलते आज यह महिलाओं अपने रोजगार के लिए दर दर भटक रही है यह 42 महिलाएं विगत 25-30 वर्ष से लगातार जवारलाल नेहरू कृषि अनुसंधान केंद्र चंदनगाव में कार्यरथ थी परंतु वर्तमान में यह महिलाओं को विगत 3 माह से इन्हें कार्य नही दिया गया है । साथ ही स्थाई करने को लेकर इन्होने उच्च न्यायालय से भी आदेशित हो जाने के बाबजूद भी अधिकारियो की लापरवाही के चलते आज तक इन्हें स्थाई भी नही किया गया है । इन कर्मचारियों को ना ही क्लेक्टड रेड भी दिया जा रहा है इन बात को लेकर पूर्व में इन महिलाओं को साथ ओबीसी युवा महासभा के द्वारा ज्ञापन भी दिया गया और यही माँग करी । श्रम अधिकारी से भी माँग करी थी परन्तु अभी तक कोई भी निस्कर्ष नही निकला यदि 2 दिवस मे हमारी माँग पूण नही होती है तो हम आंदोलन करेंगे । इन महिलाओं के पास रोजगार ना होने के कारण आज आये दिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । यह कार्य करते है जिससे उनका परिवार का भरण पोषण होता है परन्तु आज उन्हें आये दिन समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है । जल्द से जल्द हमारी मांग की पूरी नही की गयी तो अब आँदोलन होगा और महिलाओं का अधिकार दिलाकर ही रहेगा । इस अवसर पर ओबीसी यूवा महासभा सामाजिक के जिला अध्यक्ष देशराज सूर्यवंशी ,प्रदेश संगठन मंत्री कपिल सोनी ,विधानसभा के अध्यक्ष अखिल सूर्यवंशी मौजूद रहे साथ ही सहित समस्त महिलागण उपस्थित रही ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More