लाइनमैन खंभे से गिरने से हुआ चोटिल,विभाग ने नही ली सुध
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । नगर मुंगरा बादशाहपुर में संविदा कर्मी लाइनमैन खंभे से गिरने से चोटिल हो गया । नगर मुंगरा बादशाहपुर में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के पेट्रोल पंप के सामने खंभे पर चढ़कर कल्लू नामक लाइन मैन जिसका नाम सलालुद्दीन भी है वह खंभे पर चढ़कर लाइन को बना रहा था जिसमें अचानक करंट आने की वजह से वह खभेे के ऊपर की ऊंचाई से नीचे गिर गया । गिरने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डियां टूट गई और दोनों पैर बुरी तरीके से प्रभावित हो गए हैं । वह बुरी तरीके से तड़पता रहा और बेहोश हो गया । ऐसी स्थिति में उसके साथ लाइनमैन काम

करने वाले लोगों ने उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन दु:खद बात यह रही कि विभाग के किसी भी अधिकारी ने चलकर के उसके साथ देखने का भी काम नहीं किया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने उसको स्वरूपरानी इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसके पैरों की हालत बहुत ही बदतर बताई जा रही है । सब की नजर के क्राइम रिपोर्टर राम कुमार जायसवाल अस्पताल मे जाकर उक्त भुक्तभोगी संविदा कर्मी लाइनमैन से मिलकर उसकी आपबीती सुनी । लाइनमैन ने बताया कि बिजलीबिभाग के लिए हम लोग अपनी जान जोखिम मे डालकर कार्य को करते है आज जब मुझे बिजली बनाते वक्त करंंट मार दिया और मै गिर गया मुझे काफी चोट भी आयी है लेकिन बिजलीबिभाग का कोई भी नुमाइंदा मुझे देखने तक नही आया । इलाहाबाद के एक भारत हॉस्पिटल की हड्डियों के डॉक्टर हैं उन लोगों ने उसको एडमिट कर रखा है जहां पर उन्होंने बताया कि इनकी पैर की स्थिति ठीक नहीं है । बिभाग पूरी तरीके से लचीला रवैया अपनाया हुआ है ।
राम कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
