भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जीवन के लिए वृक्ष ,पानी,ओर शुद्ध हवा आवश्यक -पुलिस अधीक्षक

0 10

✍बृजेश पाण्डेय
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) । जीवन के लिए पानी शुद्ध हवा और बृक्ष आवश्यक है । बृक्ष पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है । उक्त बिचार बिश्व पर्यावरण दिवश के अवसर पर पंवारा थाना परिसर मे आयोजित बृक्षारोपण समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने

ब्यक्त किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आम का बृक्ष लगा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । अपने सम्बोधन मे पुलिस अधीक्षक ने बृक्षारोपण पर जोर देते हुए कहा की जीवन के लिए बृक्षो का होना आवश्यक है । बृक्षो से हमे जहां जीवन के लिए हवा मिलती है वही बृक्षो का महत्व वर्षा पर भी सार्थक प्रभाव पड़ता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा की पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हमें सबसे पहले अपनी मुख्य जरूरत जल को प्रदूषण से बचाना होगा और पेड़ों की रक्षा करना होगा । उन्होने कहा कि वन सम्पदा को अगर सुरक्षित नहीं रखेंगे तो वन्यजीव-जंतु नष्ट हो जायेंगे ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ,पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अवधेश कुमार शुक्ला ,सहित आसपास के थानो के प्रभारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More