ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा , 8 लोग ट्रक की चपेट में आ गए 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
जालौन । क्या पता कि टायर बदलने की एवज मे जान गवानी पड़ जाएगी । हाईवे पर बोलेरो गाड़ीड़ी का टायर फट गया । गाड़ी के ड्राइवर ने डिवाइडर के किनारे टायर बदलने का काम शुरू किया। इसबीच गाड़ी में बैठे सभी लोग गाड़ी से उतरकर डिवाइडर पर खड़े हो गए। इतनी देर में झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे डिवाइडर पर खड़े 8 लोग ट्रक की चपेट में आ गए । 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
घटना के बाद स्थानीय लोग

और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायलों की नाज़ुक हालत देख डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए सभी को रेफर कर दिया । रास्ते में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
