जगतगुरु स्वरूपानंद ने बिदाई के समय ब्राह्मणों को दिया संदेश
सिवनी । जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने 10 मई को विदाई के समय वैदिक ब्राह्मण परिषद के प्रतिनिधिमंडल को संस्था के आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन करते हुए संदेश दिया कि समाज में यह संदेश देवे की ब्राह्मण ऐसा प्रयास करें कि तलाक की नौबत ना आए। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था का नारा वेद की ओर लौट कर वैदिक संस्कार स्थापित करना हर ब्राह्मण का कर्तव्य बताया

जिस पर महाराज श्री ने वैदिक ब्राह्मण परिषद मध्यप्रदेश को पुनः एक बार अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही अपने कर कमलों से वैदिक ब्राह्मण परिषद मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र प्रतिनिधिमंडल को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सौंपा। इस अवसर पर संस्थापक मंडल के संजय तिवारी सुनील उपाध्याय अजीत तिवारी व सुनील तिवारी विमला मिश्रा ,मुकेश तिवारी, पवन शुक्ला अविनाश तिवारी(शिक्षक) देवकीनंदन पांडे उपस्थित थे ।
