पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली ,हालत गंभीर
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दिया गया । युवक की हालत गम्भीर है । मामला रानीगंज के दसिया भानपुर का है ।ज्ञात हो कि मोहम्मद आमिर पुत्र आबिद अली निवासी नरसिंह गढ़ मुंबई में रहता है दसिया भानपुर निवासी अब्दुल पुत्र रियाज उद्दीन का मुम्बई में पैसे के लेन देन को

लेकरआमिर से विवाद हुआ था अब्दुल ने कुछ पैसा लिया था उसी बात को लेकर खुन्नस थी इसी 30 अप्रैल को आमिर मुंबई से घर आया था आज सुबह दुर्गागंज बैंक पैसा लेने गया लौटते समय अब्दुल समेत तीन लोगों ने उसे रास्ते में दसिया भान पुर के पास बाइक लगा कर रोका और और ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया । गोली आमिर के पेट में जा धंसी और वह गिर कर तड़पने लगा । फायर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तबतक हमलावर फरार हो चुके थे घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया । आबिद अली ने तहरीर रानीगंज पुलिस को दी है पुलिस तहरीर लेने के बाद प्रभावी कार्यवाई में जुट गई है ।
