प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की गणना उपजिलाधिकारी रानीगंज की देखरेख में 09 मई को
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । रिट याचिका संख्या-22467एम0बी0/2017 पूर्णांशु ओझा व अन्य बनाम उ0प्र0 सरकार में पारित अन्तिम निर्णय दिनांक 18 अप्रैल 2018 के परिपालन में जिला मजिस्ट्रेट श्री शम्भु कुमार न

े उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया है कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की गणना दिनांक 09 मई 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपनी देखरेख में शुरू करायें। जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी निर्देशित किया है कि कोषागार से मतपेटिका एवं अन्य अभिलेख प्राप्त कर वह मतगणना की सम्पूर्ण कार्यवाही नियमानुसार सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय ने विकास खण्ड गौरा के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचित किया है कि वे मतगणना में उपस्थित रहे।
————-
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
