शिवम गैस एजेंसी गोदाम इंचार्ज को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । शिवम गैस एजेंसी गोदाम इंचार्ज को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली डेढ़ लाख की हुई लूट । हालत गंभीर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। हालात गंभीर देखते हुए उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । मामला प्रतापगढ़ शहर के अष्टभुजा नगर शिवम गैस एजेंसी की गोदाम पर कल्लू

पाल उम्र 42 वर्ष 11:00 बजे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंच गये और गोदाम पर कार्यरत कल्लू पाल को गोली मार दी जिससे कल्लू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पर परिजनों की भारी भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंच कर अपराधियों की छानबीन कर रही है । फिर हाल प्रतापगढ़ शहर में अपराधियों का बोलबाला है शिवम गैस एजेंसी के मालिक ने बताया राजेंद्र तिवारी से डेढ़ लाख रूपय की लूट और कल्लू को गले पर गोली मारी गई है । नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम तमंचा लहराते हुए भाग निकले। बेखौफ बदमाश दे रहे हैं घटनाओं का अंजाम पुलिस के लिए सिरदर्द बनी घटना
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
