सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार के द्वारा भर्ती
जौनपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय चक्रप्यार अली रासमण्डल (निकट नारायण नर्सिंग होम) जौनपुर में 25 अप्रैल 2018 को प्रातः 10 बजे कार्यालय कैम्पस में भारतीय जीवन बीमा निगम जौनपुर के द्वारा ग्रामीण वृत्तिक अभिकत्र्ता के पद पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेंगा। इस पद हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल

एवं आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, चयनित अभ्यर्थियों को रूपया 5000 का प्रतिमाह वेतन नियमानुसार दिया जायेगा तथा उनके कार्यो के आधार पर कमीशन एवं बोनस भी दिया जायेगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा व शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कार्यालय में उपस्थित हो। उक्त जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव सिंह ने दिया।
