बहराइच । वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में 24 से 26 मार्च 2018 तक आयोजित होने वाले 03 दिवसीय लोक कल्याण मेले का समापन स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने नगर पंचायत रिसिया के 42 लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृति पत्र तथा कौशल विकास मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षित 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर सदभावना संस्था के अध्यक्ष श्रमिक नेता योगेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्वत को स्मृति चिन्ह के रूप में गदा भेंट किया तथा बाल
श्रम को समाप्त करने के लिए सभी से सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।
लोक कल्याण के अन्तिम दिन भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। कार्यक्रम अन्तिम दिन भी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों राम शंकर मौर्या एण्ड पार्टी व शिवराम यादव एण्ड पार्टी द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित गीत एवं लोकगीत तथा भजन इत्यादि की प्रस्तुति की गयी तथा विभागीय प्रचार सामग्री ‘‘एक साल नई मिसाल’’ के वितरण के साथ साथ विभाग की 02 एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
लोक कल्याण मेेले के समापन अवसर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा नगर पंचायत रिसिया के लाभार्थियांे मायाराम, इदरीशा खां, अनीस खां, रामकली, साबिर खां, अमानतुल्ला, मुन्नन खां, बलराम, हसन अली, रामफेरन, रामेश्वर प्रसाद, अब्दुल कादिर, ताहिरा, रहमत उल्ला, इसरार खां, फय्याज, सगीर अहमद, पियारा देवी, चैधरी, सुषमा, सकीना, माहज़बी, सायदा, कलीम, हरीराम, इस्लाम, हैदर अली, मोल्हे, मरजीना, निजामुद्दीन, सत्तन प्रसाद, रामू, किस्मतुल, लाल जी, मोहम्मद हनीफ, शिवकुमार, रामगोपाल, सुफिया, तालिब खांन, मुन्नन खाॅन, निसार व वसीर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण किया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षाणार्थी आशीष कुमार श्रीवास्तव, रेवती रामन चातूर वेदी, नदीम अहमद, किशन यादव, सूर्य प्रकाश, मोहम्मद जबेद, राहुल कुमार, मो. सैनवाज, राहुल गुप्ता, रासीदीन, जिसान अहमद, मो. सईद, अकमल इस्लाम, अनस अनशर व सरफराज को प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक/कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ल, डीसी मनरेगा वीरेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमर कान्त सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, डीसी एनआरएलएम राजेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण व शशांक सिंह, बब्बन सिंह, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं सहित अन्य सम्बन्धित लोक मौजूद रहे।