भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पुलिस कार्यवाही में 20-20 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार, लूट के 1.78 लाख रूपये व जेवरात बरामद

0 21

मुजफ्फरनगर । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मदान चैक स्थित डब्बू गिफ्ट सेंटर के पास चेकिंग की जा रही थी, एक मोटर साइकिल सवार तीन संदिग्धो को रोकने के प्रयास पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमें आरक्षी संजय कुमार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस बल द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश शहजादा उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र यासीन नि0 सैदपुर फिरोजरामराज थाना बहगवां, मेरठ गोली लगने से घालय हो गया। पुलिस द्वारा उक्त घायल बदमाश

शहजादा व उसने उसके साथी दानिश पुत्र इरफान कुरैशी नि0 कठौला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट का 01.78 लाख रूपये, सोने का 01 चेन, 03 लाकेट, 02 कान के टप व मोटर साइकिल एंव 02 तंमचा 315बोर, 03 खोखा, 04 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। एक बदमाश भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरूद्ध लूट/हत्या/गैंगेस्टर एक्ट आदि के लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है तथा दोनो बदमाशों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का पुरस्कार घोषित था।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More