लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सचिव ने भरा जोश
श्रावस्ती। एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सचिव विजय यादव ने पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उपचुनाव मे मिले ऐतिहासिक जीत को पार्टी की नही कार्यकर्ताओ की जीत बताई। श्री यादव ने कहा उपचुनाव ने यह बता दिया कि जनता को सिर्फ जुमले की सरकार नही चाहिए योगी और मोदी सरकार ने सिर्फ जनता को नोटबंदी, जीएसटी जैसे आदि से दुःखी करने का काम किया है जनता मे मौजूदा सरकार के प्रति भारी

आक्रोश है जिसके चलते उपचुनाव मे गोरखपुर व फूलपुर की सीट से सपा को जीत मिली। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के गढ़ को सपाईयो ने जीत लिया ऐसे मे नैतिका के तौर पर मुख्यमंत्री को अपने पद से स्तीफा दे देना चाहिए। श्री यादव ने सभी मौजूद कार्यकर्ता एव पदाधिकारियो से अपील की सपा की सरकार दिल्ली मे बनाने के लिए लग जाए। इस अवसर पर उपचुनाव की जीत के अवसर पर पदिाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लडडू खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा, विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान, युवजनसभा जिलाध्यक्ष डा0 इकबाल मंसूरी, सौरभ यादव, शमीम अहमद, रामकुमार यादव, प्रदेश सचिव ज्ञान प्रकाश कैराती सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
