केजरीवाल सकते मे, दिल्ली सरकार के कई बड़े अधिकारियों का बाहर तबादला
दिल्ली । गत दिनो दिल्ली मे मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ सीएम (मुख्यमंत्री) आवास पर हुई मारपीट की घटना के बाद से दिल्ली सरकार में हालात और खराब होते दिख रहे हैं। अधिकारी केजरीवाल के साथ कार्य नही करना चहते है । यही कारण रहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार वी .के .जैन अपने पद से इस्तीफा दे दिए । वहीं उनके कार्यालय का काम देख रहे जिम्मेदार

अधिकारी व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पीके पांडा का भी तबादला कर पुडुचेरी भेजा गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आदेशों पर दिल्ली सरकार के चार वरिष्ठ आइएएस अफसरों का मिजोरम, पुंडुचेरी, गोवा आदि ट्रांसफर किया है। वहीं उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर काम कर रहे पांच आइएएस को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ भेजा गया है।
