भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अन्तर्जनपदीय शराब रैकट का भण्डाभोड़ ,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, शराब माफिया गिरफ्तार

0 21

केराकत ( जौनपुर ) । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिक्षक नगर के दिशा निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए केराकत पुलिस को अन्तर्जनपदीय शराब माफिया की गिरफ्तारी कर भारी मात्रा मे शराब व शराब वनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता मिली । SHO शशि भूषण राय को सूचना मुखवीर द्वारा मिली कि चंदवक के रतनुपुर की तरफ से काले रंग की स्कार्पियो मे शराब वनाने का शीरा एंव बनायी हुयी शराब

व उपकरण लेकर वेचने हेतु जा रहा है इस सुचना पर शिवरामपुर कला स्थित देव इण्टरनेशनल स्कूल के सामने आने वाली स्कार्पियो का इंतजार किया जा रहा था तभी एक स्कार्पियो आते दिखी पास आने पर सरकारी गाड़ी व हम लोगो द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया पुलिस के जवान उक्त घटने मे खाई मे गिरने से चोटील भी हो गये। गाड़ी का चक्का रोड़ से नीचे उतरने के कारण गाड़ी फस गयी इसमे बैठे दो व्यक्ति गाड़ी मालिक व चालक पकड़ लिये गये ।पुछने पर बताये कि इस धन्धे मे काफी वर्षो से शराब का कारोबार किया जा रहा है स्कार्पियो गाड़ी जिसपर UP62J8505 नम्बर लगा है मे कुल 10 ड्रम एवं प्रति ड्रम मे 65 लीटर शराब का कुल 780 लीटर शीरा बरामद हुआ।इसके अलावा बनायी हुई एक पेटी शराब जिसपर बाम्बे विस्की का लोगो लगा है खाली शीशी 150 एक बोरे मे एवं रैपर 25 बाम्बे विस्की का बरामद हुआ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More