भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 

0 21

बुलन्दशहर । शौकीन खां पुत्र फैज खां निवासी ग्राम परतापुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना बीबीनगर पर सूचना अंकित करायी थी कि उसका लडका इमरान किराये पर इन्डिगो गाडी चलाता है तथा दिनांक 28.09.17 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी गाडी किराये पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना बीबीनगर पर मु0अ0सं0-231/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। विवेचना से 1-प्रभात उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू व दीपक के नाम प्रकाश में आये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
दिनांक 08.03.2018 को सायं थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त दीपक को ग्राम परतापुर रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More