बहराइच । जिला मजिस्टेªट/निर्वाचन अधिकारी (जि.यो.स) अजय दीप सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति 2008 के नियम-8 के अन्तर्गत जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्हो
ने बताया कि प्रकाशित सूची की प्रति समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत बहराइच के निकाय कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट व विकास भवन स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है।