बिना भेदभाव के लोगों को बिजली सप्लाई की जा रही है – मुख्यमंत्री
गोरखपर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार जनता की जरुरत के अनुरुप काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल को जिताने की अपील भी की।
सीएम ने कहा कि मैंने पिपराइच चीनी मिल का शिलान्यास किया। पहले सिर्फ 4 जिलों को बिजली मिलती थी, लेकिन अब पूरे

प्रदेश को मिल रही है। बिना भेदभाव के लोगों को बिजली सप्लाई की जा रही है। विकास के रास्ते में आ रही हर बाधा को दूर किया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा बोलती थी, कांग्रेस बंद कराती थी, लेकिन हमारी सरकार विकास करती है। हर नागरिक की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है। गन्ना किसानों की उपज बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार काम करेगी। दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश का भी विकास होगा।
