भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गिरिराज के बिगड़े बोल, कहा- सभी मुसलमान राम के वंशज

0 18

विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई मुसलमान विदेशी नहीं है, भारत के सभी मुस्लमान राम के वंशज हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘भारत के अंदर कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है, कोई मुसलमान विदेशी नहीं है. हिन्दुस्तान का मुसलमान राम का वंशज है, हमारे पूर्वज एक हैं, पूजा पद्धति अलग हो सकती है.’

गिरिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्हें देश को तोड़ने वाला बताया. उन्होंने कहा, ‘वो तो मक्का मदीना जाएंगे, हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा? ओवैसी जैसे लोग, जिनके दिल में जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है, देश को तोड़ना चाहते हैं.’

यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को भगवान राम का वंशज बताया हो. इससे पहले भी वो कई बार ये बात दोहरा चुके हैं कि हिंदू और मुस्लिम दोनों के पूर्वज एक ही हैं. दोनों ही राम के वंशज हैं. हाल के दिनों की बात करें तो उन्होंने नवंबर 2017 में कहा था कि मुस्लिम अलग नहीं हैं. उनके और हिंदुओं के पूर्वज एक ही हैं- भगवान राम.

वहीं, बीते 4 फरवरी को उन्होंने कहा कि भारत के अंदर कोई भी बाबर की औलाद नहीं है. यहां सभी राम की संतानें हैं, राम के खानदान से हैं. अगर मैं धर्म परिवर्तन कर लूं तो क्या मेरे बच्चों के, आने वाली पीढ़ियों के पूर्वज बदल जाएंगे. वे तो हिंदू ही रहेंगे.

इस बीच उन्होंने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सभी युवाओं से अपील है की वो बढ़ती जनसंख्या के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने का शपथ लें और समाज को जागरूक करे.

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More