भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

छावनी मे तब्दील दिखा कोटवा शुकुलपुर व चमरूपुर शुक्लान का उपचुनाव

0 36

लालगंज प्रतापगढ़। विकासखण्ड लालगंज की ग्रामपंचायत कोटवा शुकुलपुर मे गुरूवार को क्षेत्र पंचायत के हुए उपचुनाव में बूथ को छावनी मे तब्दील कर दिया गया था। वहीं लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के चमरूपुर शुक्लान गांव मे भी प्रधान पद के रिक्त उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी देखी गयी। कोटवा शुकुलपुर मे उपचुनाव का जायजा लेने अपर जिलाधिकारी सोमदत् मौर्य तथा अपर पुलिस अधीक्षक बसंतलाल पहुचे। अफसर यहां करीब एक घंटे तक यहां जमे रहे। सुबह सेही जोनल मजिस्ट्रेट के रुप तहसीलदार लालगंज ओम प्रकाश पाण्डेय सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप मे नायब

सुशील कुमार डटे रहे। इधर पुलिस उपाधीक्षक लालगंज ओम प्रकाश दुबे की अगुवाई मे थानाध्यक्ष सांगीपुर चन्द्रकान्त उपाध्याय व थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ जी.पी. उपाध्याय के साथ ही दो दर्जन महिला कांस्टेबल व चार दर्जन पुरुष आरक्षी के साथ ही आठ पुलिस उपनिरीक्षक सुरक्षा के तहत तैनात रहे। मतदान को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा गया।बी डी सी चुनाव मे गीता र्वर्मा के सामने बी.पी.यादव प्रत्याशी है।गौर तलब है कि पूर्व बीडीसी रामचन्दर वर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुआ। इधर लक्ष्मणपुर के चमरूपुर शुक्लान मे प्रधान रहे श्रीपाल मौर्य के निधन के बाद उपचुनाव की प्रशासनिक कमान एसडीएम कोमल यादव ने संभाल रखी थी। कई थानाध्यक्षों के साथ डटे एसडीएम ने मतदान प्रारम्भ से लेकर मतपेटिका रवाना होने तक चाक चैबन्द व प्रबन्ध सुनिश्चित किये दिखे। यहां उपचुनाव मे मृतक प्रधान श्रीपाल की पत्नी गीता व चचेरे भाई जवाहर मौर्य के बीच सीधा दिलचस्प मुकाबला देखा गया। फिलहाल तहसील क्षेत्र मे पंचायत उपचुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ।
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार त्रिपाठी कि रिपोर्ट सब की नजर

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More